अपग्रेडेड फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को किया रवाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

ट्रेन के भीतर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ पूरी रेक को विशेष कलर स्कीम के तहत आकर्षक रंग दिया गया है

अयोध्या। प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत अपग्रेडेड फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रुप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के भीतर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ पूरी रेक को विशेष कलर स्कीम के तहत आकर्षक रंग दिया गया है। ट्रेन को दुलहन की तरह सजाया गया था।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल के दौरान रेलवे इन्फ्रास्टेक्चर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। रेलवे को हर ओर से मजबूती प्रदान करके सरकार ने विकास को उल्लेखनीय गति प्रदान की है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने के साथ फैजाबाद रेलवे स्टेशन में भी यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गयी है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस का बड़ी संख्या में प्रयोग करने वाले जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ट्रेन में उन्हें घर जैसा माहौल मिलेगा। बेहतर सुविधाओं के साथ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे कटिबद्ध है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण होने के बाद यह पयर्टकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। रेलवे मंत्रालय ने जिले को कई परियोजनाएं दी है। अयोध्या अपने विकसित स्वरुप में आ रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। शौचालय से लेकर बैठने तक की उत्तम व्यवस्था ट्रेन में है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रेन अपने नये स्वरुप में है। शौचालयों तथा प्रवेश द्वार को विशेष रुप से सुसज्जित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, इ0 रणवीर सिंह, संजीव सिंह, श्याम सिंह महंत, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, हरभजन गौड़, आलोक द्विवेदी, दिनेश मिश्रा, नीरज दीक्षित, राजेश सिंह, रामकुमार सिंह राजू, मुरारी यादव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya