यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर/ऑफिसर्स एसोसिएशन का धरना जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। यूपी फूड एण्ड सिविल सप्लाइज इन्स्पेक्टर्स/ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर संघ की लंबित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सम्भागीय खाद्य विपणन कार्यालय परिसर में कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस संबंध में संघ के मंडली अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह व महामंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि प्रांतीय आवाहन पर लम्बित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलन जारी है जिसमें समस्त जनपदों के विपणन अधिकारियों व कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति है बताया जा रहा है कि जब तक शासन स्तर से लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। कार्य वहिष्कार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीपी सिंह, अतुल सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल संगठन मंत्री निरंकार सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, योगेश सिंह आशुतोष सिंह आदि शामिल रहे। यह कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन विगत 5 नवंबर से लगातार जारी है।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya