यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का हुआ अधिवेशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अजय शुक्ला अध्यक्ष व धीरज कनौजिया बने मंत्री

अयोध्या। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन अयोध्या मंडल अयोध्या का द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मंडल अयोध्या के सभागार में प्रांतीय महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ,प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य शील त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश कुमार तिवारी एवं रामवीर सिंह मंडलीय अध्यक्ष देवीपाटन मंडल की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ प् जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मनोज कुमार द्विवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल एवं विशिष्ट अतिथि सूरज नारायण मिश्र उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं मंडल अयोध्या द्वारा संगठन को शुभकामना देते हुए उपस्थित कर्मचारियों को अपना आशीर्वचन दिया। इस द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन में मंडलीय मंत्री धीरज कुमार कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्र कोषाध्यक्ष एवं एडिटर के पद पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन सम्मानित सदस्यों द्वारा किया गया। जबकि मंडलीय अध्यक्ष के पद पर हरिकृष्ण श्रीवास्तव प्रधान सहायक राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या, अजय कुमार शुक्ला प्रधान सहायक कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर के मध्य चुनाव हुआ। मतगणना के पश्चात कुल 216 मत पड़े जिसमें अजय कुमार शुक्ला 126 मत पाकर हरीकृष्ण श्रीवास्तव से 36 मतों से विजयी हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में उदय पाल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्ण समय देते हुए चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में मुख्य योगदान दिया गया। अंत में नवनिर्वाचित मंडल के पदाधिकारियों को उपस्थित साथियों एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ साथियों द्वारा माल्यार्पण कर बधाई दी गई।

 

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya