सड़क हादसे में विवि का सुरक्षा कर्मी घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को विक्रम की टक्कर से बाइक सवार अवध विश्विद्यालय का का सुरक्षा कर्मी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी इंद्रपाल सिंह (42 वर्ष) भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद डा राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्य करते है। शनिवार को दूसरी पहर वह अपनी मोटरसाइकिल से घर से ड्यूटी पर जा रहा था।

इसी दौरान शांती चौक के निकट एक विक्रम चालक ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व फौजी को चेहरे पर चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने पूर्व फौजी की लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में लिया है।

इसे भी पढ़े  भावनात्मक-सतर्कता बढ़ाती है परीक्षा- उत्पादकता : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya