महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनी उमा सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या। समाज सेविका उमा सिंह पत्नी महेंद्र सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के अनुमोदनो पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने अयोध्या महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने उमा सिंह से अपेक्षा की है कि वे महिला कांग्रेस को सशक्त रूप प्रदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा देव की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा सिंह को प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुष्पगुच्छ देकर एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्प की माला देकर स्वागत किया।

अपने स्वागत से अभिभूत श्रीमती उमा सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो सम्मान और प्यार मुझे पार्टी से मिला है उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं और मैं कह कर नहीं जमीनी स्तर पर काम करके पार्टी को मजबूत बनाने हेतु कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगी जो जल्दी सभी के आप सभी के सामने होगा एवं होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की पताका फहराने में अपना खून पसीना एक कर देगी।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,अशोक कुमार सिंह,दीनानाथ पांडे, मधु पाठक, सविता यादव,नीलम कोरी,संजय तिवारी,शैलेंद्र पांडे,राम सागर रावत, भीम शुक्ला, अब्दुल हकीम,रामनरेश मौर्य, विजय पांडे, आशुतोष शांडिल्य,उमेश उपाध्याय,प्रदीप निषाद,मनीष सिंह,उमाकांत गुप्ता,केसरी कुमार मिश्रा,रामचरित्र मौर्य,मोहम्मद अहमद टीटू,अशोक कुमार राय,नंद कुमार सोनकर,मोहम्मद नदीम,बलबीर सिंह कोरी,शैलेन्द्र यादव,दयाशंकर तिवारी,अमरजीत रावत, प्रिंस मिश्रा, राम स्नेही निषाद,शकील रहमानी,सुनील गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya