राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के मंडल अध्यक्ष बने उदय सिंह यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मिल्कीपुर तहसील के कर्मचारियों ने जताया हर्ष

मिल्कीपुर। मिल्कीपुर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत उदय सिंह यादव को राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से अयोध्या मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संग्रह अमीन संघ के वरिष्ठ नेता उदय सिंह यादव के मंडल अध्यक्ष बनने पर मिल्कीपुर तहसील के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत व सम्मान किया है।

स्वागत व सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से मिल्कीपुर लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी व मंत्री राहुल यादव,संग्रह अमीन संघ तहसील अध्यक्ष राम सुरेश शर्मा व मंत्री मुरली धर यादव,जिलेदार यादव,उदय सिंह,कृष्ण रक्षित श्रीवास्तव,राजेंद्र सिंह,अश्विनी कुमार श्रीवास्तव समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya