गोमती नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सौंपा

मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ गोमती नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। साथी दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सकें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 24 घंटे के भीतर नदी से शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी देवगांव थाना कुमारगंज क्षेत्र के रानीपुर पूरे सहतेमऊ गांव निवासी 12 वर्षीय इकरार पुत्र आशु और 13 वर्षीय सैफ पुत्र वसीम अली मंगलवार की दोपहर गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर बह रही गोमती नदी में नहाने चले गए थे। स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे डूब गए ।

शाम 3ः00 तक जब दोनों किशोर गांव नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करते हुए गोमती नदी बाबा घाट पर पहुंचे तो देख की कपड़ा दोनों लोगों का रखा हुआ है आवाज लगाई कहीं पर कोई आवाज नहीं आई , घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी कांस्टेबल मनोज यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद स्थानीय गोताखोरों को खोज के लिए नदी में उतारा लेकिन देर रात तक रेस्क्यू चलता रहा कोई शव बरामद नहीं हुआ। गोताखोरों को आज घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर दोनों किशोर का शव बरामद हुआ।

चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, अरविंद पटेल कांस्टेबल मनोज यादव, विजय गुप्ता, दीपक कुमार ने शवों को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की माने तो दोनों किशोरों के साथ अन्य किशोर भी गांव के नदी में नहाने गए थे। लेकिन अब कोई किशोर घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना के बाद डरे समय किशोर गांव से भाग गए थे। कुछ लोगों ने कई किशोर को नदी की ओर जाते देखा था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya