प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित थर्माकोल प्लेट से भरी पिकअप को पकड़ा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एक लाख पन्द्रह हजार रुपए का लगाया जुर्माना

मिल्कीपुर। नगर निगम प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित थर्मोकोल की प्लेट लदी टाटा मैजिक पिकअप को थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के कुचेरा बाजार से पकड़ा है। नगर निगम के अधिकारियों को जानकारियां मिल रही थी। कि गोंडा जनपद से लाकर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में थर्माकोल की प्लेट बेची जा रही है। जानकारियां मिलने के बाद से ही प्रवर्तन दल सक्रिय हो गया था और क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी थी।

बुधवार को सुबह गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रवर्तन दल के नायक संदीप सिंह सिविल ड्रेस में पहले से ही कुचेरा बजार पहुंच गए थे। जैसे ही थर्माकोल लदी पिकअप यूपी 42 ए टी 1971 पहुंची उसको रुकवा लिया और वहां कुचेरा बाजार में होने की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी।

जानकारी मिलते ही प्रवर्तन दल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बताया गाड़ी चालक के कथन अनुसार तकरीबन 30000 रुपए का गाड़ी में माल है। लेकिन प्रतिबंधित होने के कारण इस पे जो लागू चलान है, प्रति किलो 5000 हजार है। उसके हिसाब से लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए का जुर्माना होगा।

 

इसे भी पढ़े  माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya