सेवा भारती के संस्कार और स्वावलम्बन के दो नए केंद्रों का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्वास्थ्य की समग्रता को समेटे हैं सेवा भारती के चारों आयाम : डा. उपेन्द्रमणि

अयोध्या। सेवा भारती अयोध्या महानगर द्वारा दो नगरों लोहियानगर व माधवनगर में क्रमशः वन तपसी संस्कार केंद्र व मां शीतला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ सनातन पद्धति से विधिविधान पूर्वक किया गया।लोहियानगर में मुख्यवक्ता विभाग सेवा प्रमुख दुर्गाप्रसाद त्रिपाठी ने संगत से तोते की सीख का दृष्टांत सुनते हुए कहा बच्चों को शिक्षित होने के साथ राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने के लिए संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है।

संघ चालक अनिल दुबे ने हमारी पीढ़ी को अपने सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों की पहचान कराना हमारी जिम्मेदारी है।विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य आयाम प्रमुख होम्योपैथी चिकित्सक डा उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के साथ स्वस्थ जीवनशैली की दिनचर्या सिखाते हुए कहा संस्कारयुक्त शिक्षित तरुण स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर स्वस्थ तन मन के स्वावलंबी युवा बनेंगे तो उनकी योग्य उत्पादकता देश के विकास में सहयोग करेगी। सेवा भारती के चारों आयाम शिक्षा संस्कार स्वास्थ्य और स्वावलम्बन स्वास्थ्य की समग्रता को समेटे हुए हैं जिससे समरस और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सकता है

माधव नगर केवटहिया बस्ती में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ करते हुए विभाग सन्गठन मंत्री दिनेश ने पीढ़ी परिवार समाज निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को याद दिलाते हुए कहा सिलाई प्रशिक्षण के साथ केंद्र की संस्कृतिक गतिविधियों से सपरिवार जुड़कर हम अपने बच्चों, परिवार व समाज को भी सशक्त बना पाएंगे। शुभारम्भ के साथ ही केंद्र में पंजीकृत परिवारों को 21 दिन का प्रोत्साहन राशन किट का वितरण किया गया। माधव नगर में कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अमित शंकर व लोहियानगर में विस्तारक दिव्यांश ने किया। संस्कार केंद्र पर बच्चों ने श्लोक, दोहे, गीत व प्रशिक्षण केंद्र पर किशोरी व महिलाओं ने भजन की प्रस्तुतियां दीं।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी

इस अवसर पर अमित सिंह, मुन्ना सिंह, त्रिलोकीनाथ, उमा सिंह, सुशील मिश्रा, दीपक, अनिता निषाद,सीमा, माधुरी, संगीता उपाध्याय,रंजना, द्वारिकाधीश सिंह, डॉ अंकेश, सौम्या, दिव्या, अर्पित, देवेश त्रिपाठी, व महानगर शारीरिक प्रमुख शिवम मिश्र सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, प्रशिक्षु किशोरी, महिलाएं उपस्थित रहीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya