दूसरे प्रांतो से घर लौटते समय दो प्रवासियों की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के प्रवासी मजदूरों की गैरप्रांतों से लौटते समय रास्ते में मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव ने शोक जताते हुए दोनों शवों को मंगाने के लिए संबंधित डीएम व एसपी से वार्ता की है। साथ ही दोनों मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। रुदौली के सुखनंदन का पुरवा मजरे बड़ेला की 85 वर्षीय वृद्ध महिला रमरता की सूरत से घर आते वक्त कानपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पकड़िया गांव निवासी बाबादीन कोरी जो कि दिल्ली से पैदल ही घर लौट रहा था। शनिवार की शाम मथुरा जनपद के कोसी थानांतर्गत सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना परिजन को मिली तो कोहराम मच गया।
विधायक रामचन्द्र यादव ने दुःख जताते हुए परिवारीजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री की ओर से घोषित मृतक आश्रित को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता के अलावा भी परिवार के भरण-पोषण हेतु अलग से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। विधायक श्री यादव ने मथुरा जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातकर कामगार के शव उसके पैतृक गांव पहुंचाए जाने की सिफारिश की है। अधिकारियों ने विधायक को बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद एम्बुलेंस पैतृक गांव पकड़िया गांव पहुंचाया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya