अयोध्या। ट्रांसपोर्ट व युवराज पैलेस होटल के व्यवसायी हनुमान सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। उनका शव उसके अयोध्या स्थित आवास में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस्ती- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने युवराज पैलेस के मालिक हनुमान सिंह की शनिवार की शाम मौत हो गई थी। उन्हें आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह ने बताया की आवश्यक जांच कराई जा रही है। फिलहाल होटल व्यापारी की करंट लगने की वजह से मौत हुई बताया जा रहा है।
संदिग्ध अवस्था में होटल व्यापारी की मौत
101
previous post