ट्रैक्टर व बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। गोसाईगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक की भीषण टक्कर हो गयी।जिससे दो युवकों की मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जनपद अम्बेडकर नगर के अहिरौली थाना अंतर्गत रामपुर गिलन्ट निवासी अजय कुमार कोरी35 पुत्र रामलौट गोसाईगंज से वापस अपने घर की तरफ बाइक से अपने एक साथी के साथ जा रहा था।

वह जैसे ही गददौपुर गांव के पास स्थित महाविद्यालय के पास पहुंचा कि तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार दोनो गम्भीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोग जबतक दौड़कर पहुँचते ट्रैक्टर सवार मय ट्रैक्टर फरार हो गया।

लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाई जंहा चिकित्सको ने अजयकुमार को मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक को मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर रेफर कर दिया।जिसकी इलाज के दौरान वँहा मौत हो गयी।मृत युवक अजयकुमार की अभी छह माह पहले ही शादी हुई थी।वंही उसके साथी की अभी तक कोई शिनाख्त नही हो पाई है।एसएचओ परशुराम ओझा के मुताबिक शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक के भाई गोविंदकुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े  Grand Continent Hotels Opens 90-Room Luxury Hotel in Ayodhya
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya