लोडर आटो पलटने से दो घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार में खिरौनी सहकारी साधन समिति के सामने हाफ डाला आटो पलटने से चालक घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार हाफ डाला आटो सोहावल चौराहे से नहर की तरफ जा रहा था।बैंक आफ बडौदा के सामने बने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाने से पलट गया।

जिसमें चालक कालिका प्रसाद निवासी भुलई का पुरवा घायल हो गया।वहीं रौनाही निवासी मोहम्मद मुस्तकीम स्कूटी से जा रहे थे।चपेट में आने से चोटहिल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरबी आरक्षी अशोक कुमार वर्मा आरक्षी जफर आलम ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़े  चेकिंग व रिचेकिंग का चक्र, है आवेशी-बाध्यता दुष्चक्र : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya