सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाई घायल

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-बाइक सवार और मारुति स्विफ्ट कार के बीच हुई भीषण टक्कर


मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सोमवार रात 8ः15 बजे अयोध्या की ओर जा रहे बाइक सवार और मारुति स्विफ्ट कार के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल दोनों सगे भाई अरुण दुबे (20) एवं अंकुर दुबे (22) पुत्रगण सुनील दुबे निवासी ग्राम पुरे हनुमान दुबे थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बारुन द्रिवेश त्रिवेदी ने दोनों घायलों कोइलाज के लिए एनएचएआई की एंबुलेंस 1033 से जिला चिकित्सालय भिजवाया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को बीच सड़क से हटवा कर आवागमन को बहाल करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए हुआ था।

 

 

इसे भी पढ़े  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya