वैलेंटाइन डे मना रहे लोगों के साथ पुलवामा शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। 14 फरवरी, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी ब्लास्ट में मारे गये सी0आर0पी0एफ0 के 40 जवानों की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने कैण्ट क्षेत्र के कम्पनी गार्डन में वेलेंटाइन-डे मना रहे लोगों और स्कूली बच्चों के बीच जाकर लोगों को आज के दिन अपनी कुर्बानी देने वाले जवानों के बारे में जानकारी देते हुए 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे के बजाय अपने वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि आज का दिन हमने अपने देश के 40 वीर जवानों को खोया था जो हमारे देश के लिए अपूर्णीय क्षति थी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि हमले में शहीद हुए सभी जवानों को शत्-शत् नमन। भाजपा पूर्व नगर महामंत्री ओम मोटवानी ने कहा कि आज वेलेंटाइन-डे मनाने वालों के बीच जाकर सभी को उत्प्रेरित करना हम सभी का दायित्व बनता है। अन्त मे के0पी0ए0पी0 आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पारा ब्रम्हनान कुचेरा, अयोध्या के सभी बच्चों और उनके शिक्षक श्री अरविन्द मिश्रा जी के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पार्षद, अनुभव जायसवाल, समाजसेवी सुरेश डाबर, दिनेश जायसवाल, ओम मोटवानी, राजीव शुक्ला, सौरभ लखमानी, जितेश राजपाल आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya