अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
अयोध्या। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का आयोजन पुलिस लाइन में अग्नि शमन विभाग विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जागेन्द्र कुमार ने शहीद अग्नि शमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
स्मृति दिवस के साथ अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का भी शुभारम्भ किया गया। भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने अग्नि शमन अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे आग लगने से होने वाली घटनाओं में क्षति को रोंका जा सके। उन्होंने कहा कि आग लगने वाली जगह पर अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारी शीघ्र पहुंचे और अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करें।
एसएसपी ने पुलिस फायर स्टेशन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राज किशोर राय ने इस मौके पर एसएसपी जागेन्द्र कुमार को स्टीकर अग्नि शमन सेवा दिवस उत्तर प्रदेश लगाया। सीओ सिटी अरविन्द कुमार चैरसिया, अग्नि शमन द्वितीय अधिकारी राज मंगल सिंह, हेड कास्टेबल फायर सर्विस उमेश मिश्रा, राम प्रसाद पाण्डेय, प्रदीप कुमार, रंगीलाल, पंच बहादुर, मुन्ना लाल, मनोज सिंह और सहयोगी कर्मचारी हृदयनाथ विश्वकर्मा, बृजपाल व महिला आरक्षी टोली भी मौजूद रही।