सैन्य शहीद स्मृतिका का मनाया 22वां स्थापना दिवस
अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता के स्वर्ण जयन्ती वर्ष 1998 में वैशाखी पर्व पर स्थापित अमर जवान मंगल पाण्डेय चैक सैन्य शहीद स्मृतिका का 22 वाँ स्थापना दिवस पर ज्ञानी राजवीर सिंह के साथ सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। जलियां वाला बाग काण्ड में शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। राष्ट्र की एकता, अखण्डता तथा सेना के जवानों के जज्बों को बढ़ाने के लिए प्रार्थना किया गया। मुख्य अतिथि, अरविन्द सिंह अध्यक्ष, फैजाबाद बार एसोशिएशन के साथ आर0पी0 सिंह पूर्व पुलिस उपाधिक्षक व बलराम विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश कर्मचारी संगठन उपाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पूर्व सैनिक 1962-65 के पराक्रमी सैनिक राधेश्याम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम अध्यक्ष सूबेदार मेजर बी0के0 द्विवेदी के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात सीमा पर अपनी आहूति देने वाले उदय प्रताप, देवेन्द्र प्रताप सिंह की वीर नारी रेखा देवी व ममता श्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। संचालन ओम प्रकाश सिंह नहर ने किया। अतिथियों को आनन्द अग्रहरि ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजक कवीन्द्र साहनी व सचिन सरीन ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने वीर नारियों के साथ दिव्यांग मयंक साहनी व रजनी शुक्ला का नागरिक अभिनन्दन किया।
ज्ञातव्य हो कि अमर जवान मगंल पाण्डेय चैक स्थित सैन्य शहीद स्मृतिका को 1998 वैशाखी पर्व पर 7 इंफेन्ट्री ब्रिगेड के तत्कालीन कमाण्डर ब्रिगेडियर रंजीत सिंह, डिप्टी कमाण्डर कर्नल आर0के0 सिंह ने फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया था। उस समय तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला सिंह, पूर्व अध्यक्ष स्व0 समर हसनैन, पूर्व विधायक अब्दुल हफीज, डाॅ0 उर्फी, वेद राजपाल के साथ नगर के सभी धर्माें के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह छावड़ा ने किया था। इस उद्देश्य लोगों के अन्दर देश के प्रति समर्पण की भावना जागृति करना था। इस स्मारक में अवध के 1857 के क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय, मौलवी अहमदउल्ला शाह, बेगम हजरत महल, सिपाही मातादीन हेला के साथ ब्रिगेडियर उसमान, शहीद अब्दुल हमीद व जिले के सेना पैरा मिलिट्री पुलिस के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों का नाम अंकित है। इसका निर्माण 7 इंफेन्ट्री ब्रिगेड डोगरा रेजिमेण्टल सेंटर, 13 मैकनाइज इंफेन्ट्री द्वारा निर्माण कराया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूबेदार मेजर बी0के0 द्विवेदी, सूबेदार इत्काद हुसैन, नायब सूबेदार राधेश्याम श्रीवास्तव, सार्जन्ट सौरभ श्रीवास्तव, हवलदार रमाकान्त तिवारी, नायब सूबेदार एस0एम0 हुसैन, लोकतन्त्र सेनानी सतेन्द्र कुमार श्रीवास्वत, कवीन्द्र साहनी, सचिन सरीन, सरदार मंजीत सिंह, मानव मेहरोत्रा, प्रखर रस्तोगी, आनन्द अग्रहरी, वेदराजपाल, अंकित जैन, सदरार मोहन सिंह, सरदार राजू सिंह, सरदार करमजीत सिंह, मो0 उसमान, आशुतोष दूबे, दिव्यांग मयंक साहनी, रजनीश शुक्ला, संजय पाण्डेय, शरद सिंह, अरूण मिश्रा, इश्तियाद खान व ओम प्रकाश सिंह नहर आदि मौजूद रहे।