जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिला अस्पताल में इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और सर्जिकल सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण 21 मार्च तक चलेगा और इंडो-नार्वे को-ऑपरेशन प्रोग्राम के तहत आयोजित किया जा रहा है।

सोमवार कोdis,और प्रबंधक राजेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अस्पताल के चिकित्सक मेटरन इंदिरा राय, सिस्टर सुनीता वर्मा, सिस्टर रजत,फार्मासिस्ट हनुमत दूबे, विजय वर्मा, संजय गुप्ता, टेक्निशियन और ओटी टेक्निशियन को आधुनिक आपातकालीन उपचार तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

डब्ल्यूएचओ कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से डॉ. अनुराग मित्रा तथा मुंबई से डॉ. भक्ति सारंग और डॉ. प्रियांश नथानी प्रशिक्षण देने पहुंचे हैं। प्रशिक्षण का पहला सत्र आयुष्मान वार्ड में आयोजित किया गया, जिसमें नर्सों को सुचरिंग (टांका लगाने) और ब्लीडिंग कंट्रोल के आधुनिक तरीकों से परिचित कराया गया।

प्रशिक्षण के अगले चरणों में विभिन्न चिकित्सीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को घाव के उपचार और बायोप्सी के बारे में बताया जाएगा, जबकि बुधवार को लोकल एनेस्थीसिया और सामान्य घाव के उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण आयुष्मान वार्ड में दो शिफ्टों में आयोजित होगा। सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 1 से 3 बजे तक।

इसके बाद शेष दिनों में बेड साइट ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें प्रशिक्षक इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के पास मौजूद रहकर उपचार और मरीज को वार्ड तक सुरक्षित शिफ्ट करने की आधुनिक प्रक्रिया समझाएंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya