व्यापार अधिकार मंच ने आयोजित किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल-अयोध्या।नगर पंचायत घोषित सुचित्तागंज बाजार की गठित व्यापार अधिकार मंच के अध्यक्ष बनाए गए कृष्ण कुमार गुप्त की अगुवाई में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुशील जायसवाल ने इस बात पर बल दिया कि पंचायत चुनाव अहम है।इस पर व्यापार मंच और व्यापारी दोनों निगाह रखें।अपने बीच से निकलने वाले प्रत्याशियों को जितायें संगठन की मजबूती में ही व्यापारियों का हित सुरक्षित है शनिवार को बाजार के मध्य एक सभागार में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों का पूरा फोकस आगामी पंचायत चुनाव पर रहा। संगठन की मजबूती और राजनीति में पकड़ को अहम बताया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जैसवाल ने जहां इसके साथ किसान आंदोलन को बेबुनियाद बताया और आरोप लगाया कि सियासी स्वार्थ बस कुछ दल किसानों को कृषि कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं।वहीं विश्व प्रकाश रूपन कमल कौशल जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि ने नगर पंचायत बनने को समूचे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया और चुनाव में अपने संगठन से जिताने की बात कही। मौजूद लोगों में सरोज जैसवाल पवन गुप्ता विजय गुप्ता सत्यनाम सिंह संतोष गुप्ता दुर्गेश अनिल विजय कुमार आदि सहित बाजार के व्यापारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya