टूरिस्ट बस की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर, 30 घायल 2 गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या दर्शन के बाद पश्चिम बंगाल लौट रहे थे श्रद्धालु, चौरे बाजार के समीप हुई दुर्घटना

दुर्घटनाग्रस्त टूरिस्ट बस

अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में दर्शन पूजन कर पश्चिम बंगाल के जनपद बैकुरा लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अयोध्या-इलाहाबाद मार्ग पर चौरे बाजार के समीप गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गयी। दुर्घटना में बस सवार 65 श्रद्धालुओं में से 30 घायल हो गये जिनमे से बालिका सहित दो लोग की हालत गम्भीर है।
पश्चिम बंगाल से तीर्थ यात्रियों का दल प्रयाग राज संगम में स्नान करने के बाद 24 मार्च को अयोध्या पहुंचा था। अयोध्या के विभिन्न मन्दिरों में पूजन अर्चन करने के बाद 6 अप्रैल को नवरत्रि के पहले दिन माता की आराधना कर टूरिस्ट बस यात्रियों को लेकर वास पश्चिम बंगाल जा रही थी। अभी बस चौरे बाजार के समीप ही पहुंची थी तभी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गयी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस सवार 19 वर्षीया चैंदा नन्दू पुत्री गौतम निवासिनी वृंदावनपुर वारसाल जनपद बैकुरा और बस चालक संजीत गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सबसे पहले सीएचसी बीकापुर ले जाया गया परन्तु वहां न तो चिकित्सक मौजूद थे न ही फार्मासिस्ट इस कारण घायलों की मरहम पट्टी तक नहीं हो पायी। पुलिस ने कई एम्बूलेंस व प्राइवेट गाड़ियों से 30 घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार शुरू हुआ। 19 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया शेष को प्राथमिक उपचार कर जाने दिया गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों में 65 वर्षीय निमई कुन्दू पुत्र गोपाल कुन्दू निवासी तेन्दूलपोख ओरबोडा जनपद बैकुरा, 52 वर्षीय मुख्ताराम गोराई पुत्र स्व. सुधीर गोराई, अड़ादया जनपद बैकुरा, 45 वर्षीय जयंती मण्डल पत्नी तारकनाथ मण्डल निवासिनी डुबेरा डोगा जनपद बैकुरा, 65 वर्षीय वाराना सिंह मण्डल पुत्र गोपाल निवासी राजा किशुनपुर जनपद बैकुरा, मीरा मण्डल आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़े  विकास व जनसेवाओं पर खर्च होंगे 74256 लाख  
जिला चिकत्सालय में भर्ती कराने के लिए लाये गये घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya