आज के युवा ही देश के भविष्य : शोभा करंदलाजे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि विवि में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने विद्यार्थियों से किया संवाद


कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शोभा करंदलाजे पहुंची। नरेंद्र उद्यान पहुंचकर मंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद उन्होंने पौधारोपण भी किए। इस दौरान उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विकास कार्यों को परखा। विश्वविद्यालय के पर्यावरण को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ने विश्व विद्यालय की हाईटेक हाल में चल रहे“बागवानी फसलों की गुणवत्तापूर्ण रोपण व सामग्री का उत्पादन“ विषय पर दो दिनी कार्यशाला की भी हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सभी छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया।

मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि आज के युवा ही कल के भविष्य हैं इसलिए इनको कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिए अपार संभावनाएं हैं, इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थी बहुत कुछ कर सकते हैं। कृषि के क्षेत्र में आज हमारा देश तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि शिक्षा के प्रति पहले की अपेक्षा महिलाओं का भी लगाव तेजी के साथ बढ़ा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ कृषि विश्व विद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक एवं वैज्ञानिक मौके पर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  डीएम ने चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya