मंजीत हत्याकांड के तीन इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-देवकाली नील गोदाम निवासी मंजीत यादव हत्याकाण्ड के बाद थे फरार

अयोध्या। मंजीत यादव हत्याकांड में तीन वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्तों को नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय के मुताबिक एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिली है।

बताया कि मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय मय टीम तथा सर्विलांस/स्वाट टीम ने देवेश विक्रम सिंह उर्फ रूद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह औरअभिषेक सिंह को रोड़वेज बस स्टैण्ड के पास रात्रि 1ः10 पर दबोच लिया। मंजीत यादव हत्याकांड में वांछितों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।

इसे भी पढ़े  15 दिन बाद भी मासूम हत्याकांड का खुलासा नहीं, कानून व्यवस्था पर बरसे सांसद अवधेश प्रसाद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya