जिले के तीन उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा लखनऊ में सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– निपुण भारत मिशन के अंतर्गत समूचे प्रदेश के 150 उत्कृष्ट शिक्षकों को एडुलीडर यू पी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा

अयोध्या। बेसिक विभाग में जनपद के तीन उत्कृष्ट शिक्षक प्रदेश स्तर पर लखनऊ में 2 सितम्बर को सम्मानित होंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश विजय किरण आनन्द के द्वारा जारी पत्र के अनुसार निपुण भारत मिशन के अंतर्गत समूचे प्रदेश के 150 उत्कृष्ट शिक्षकों को एडुलीडर यू पी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा।

जनपद अयोध्या से प्राथमिक शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनूप मल्होत्रा, सदक ए हुसैन व डॉ अंबिकेश त्रिपाठी का चयन राज्य स्तर पर गठित समिति द्वारा किया गया है। चिन्हित शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाधिकारियों द्वारा पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज, एल्डिको में प्रस्तुतिकरण के बाद सम्मानित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग के इन शिक्षकों की इस उपलब्धि पर एडुलीडर संस्थापक सर्वेष्ट मिश्रा, उप निदेशक/प्राचार्या डायट संध्या श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश,सत्यप्रकाश, तारकेश्वर पाण्डेय, जिला समन्वयक(प्रशिक्षण) सुनील कुमार श्रीवास्तव व शिक्षक संघ पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

इसे भी पढ़े  बीन की धुन नही, मादा को रिझाने के लिये नाचता है नाग : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya