प्रवासी भारतीय प्रणव देसाई के सहयोग से हजारों को मिली नई रोशनी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-परीक्षण के उपरांत चयनित 2200 नेत्र रोगियों का हुआ सफल ऑपरेशन

अयोध्या।वोसाप (यूएसए) के आर्थिक सहयोग से 2 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन लक्ष्य से पूर्व एवं लक्ष्य से अधिक उपलब्धि के साथ किया गया। निर्धारित 2000 ऑपरेशन के स्थान पर कुल 2200 सफल नेत्र ऑपरेशन सम्पन्न कर शिविर को समाप्त कर दिया गया। यह शिविर प्रवासी भारतीय प्रणव देसाई एवं उषा देसाई की सदप्रेरणा से आयोजित किया गया। 2 फरवरी को शिविर का विधिवत उद्घाटन मेयर गिरीशपति त्रिपाठी एवं संतजनों द्वारा किया गया था।

उद्घाटन अवसर पर अंधता निवारण एवं समाज सेवा के संकल्प को दोहराया गया। शिविर के दौरान लगभग 6359 ग्रामीण अंचल के मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत चयनित 2200 से अधिक नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए। इसके अतिरिक्त 4157 मरीजों को रेफ्रेक्शन परीक्षण के बाद निःशुल्क चश्मा एवं औषधियां प्रदान की गईं।शिविर में  1290महिला औऱ 910 पुरुष का सफल ऑपरेशन सम्पन्न किया गया।

साथ ही, इंडियन ऑयल कारपोरेशन से प्राप्त सचल नेत्र परीक्षण वाहन द्वारा सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर 1101 लोगों का परीक्षण किया गया तथा योग्य मरीजों को ऑपरेशन हेतु प्रेरित किया गया। शिविर के समापन अवसर पर कमल नयन शास्त्री  ने प्रणव देसाई एवं वोसाप की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों ने सेवा स्वीकार कर इस अभियान को सफल बनाया है, इसके लिए हम सभी उनके प्रति कृतज्ञ हैं। इस शिविर की सफलता ने अंधता निवारण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है तथा हजारों जरूरतमंदों के जीवन में नई रोशनी लाई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya