मेला परिसर में साफ सफाई की हो बेहतर व्यवस्था : नितीश कुमार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिलाधिकारी ने श्रद्वालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिय निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने चैत्र रामनवमी के दौरान गर्मी को देखते हुये सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने तथा सम्पूर्ण मेला परिसर में साफ सफाई व्यवस्था एवं आने वाले श्रद्वालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये।

उन्होंने कहा कि रामनवमी मेले में विदेशों एवं विभिन्न प्रदेशों से बहुत बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के आने की संभावना है, इसके दृष्टिगत मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त मात्रा में होल्डिंग एरिया बनाये जाय तथा सभी होल्डिंग एरिया में धूप से बचाव हेतु पर्याप्त कैनोपी व पीने के पानी की व्यवस्था रहे। उ

न्होंने बताया कि रामनवमी मेले के लिए नया घाट पुलिस चौकी के पीछे कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से स्थापित हो गया है तथा सक्रिय हो गया है यहां पर अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है जिसमें पुलिस विभाग के और सिविल विभाग के अधिकारी/सहायक है।

इसके अलावा मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी बेहतर समन्वय से रामनवमी के पर्व को सम्पन्न कराने हेतु निर्देश दिये गये है। मेला नियंत्रण कक्ष के नम्बर 05278-232043, 232044, 232046, 232047, 9120989195, 9454402642 कोई भी व्यक्ति उक्त नम्बर पर मेला के सम्बंध में जनोपयोगी जानकारी का आदान प्रदान कर सकता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya