मिल्कीपुर सर्किल की दो पुलिस चौकियों पर प्रभारी नहीं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संबंधित थानों के भरोसे चल रहा कामकाज, व्यवस्था पर दबाव

अयोध्या।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक फेरबदल के बाद भी मिल्कीपुर सर्किल की दो महत्वपूर्ण पुलिस चौकियां अभी भी स्थायी प्रभारी से वंचित हैं। क्षेत्राधिकारियों से लेकर प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों तक के तबादले हो चुके हैं, लेकिन चौकी स्तर पर यह व्यवस्था अभी भी अधूरी बनी हुई है।

थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र की बारून बाजार पुलिस चौकी और थाना कुमारगंज के अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पुलिस चौकी से जानकारी के अनुसार, बारून बाजार चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक यदुनाथ यादव को सरकारी कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। इसी तरह, कृषि विश्वविद्यालय परिसर चौकी के प्रभारी हरिशंकर राय को भी उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया था।
दोनों उपनिरीक्षकों के हटने के बाद से इन चौकियों पर नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है। इसके परिणामस्वरूप, चौकी से जुड़े सभी प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के कार्य फिलहाल संबंधित थानों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस स्थिति से पुलिस व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि चौकी प्रभारी की अनुपस्थिति से त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया प्रभावित हो सकती है, विशेषकर छोटे-मोटे विवादों और स्थानीय मामलों में। वहीं पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जल्द ही नई तैनाती किए जाने की संभावना है।फिलहाल दोनों चौकियों का कामकाज संबंधित थानों के भरोसे चल रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस तंत्र पर जिम्मेदारियों का भार बढ़ना स्वाभाविक है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya