-परीक्षा कक्ष में निरीक्षकों की ड्यूटी की तैनाती और उनके वैध परिचय पत्र की भी जांच की
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कि एनईपी के तहत स्नाdतक एवं परास्नातक परीक्षा के दूसरे दिन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सचल दल के साथ कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. रामप्रसन्न मणि सिंह महाविद्यालय सरायरासी, आशा देवी भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय, पूरा बाजार, पीडी पांडेय महाविद्यालय, अयोध्या के परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा कराने का निर्देश प्रदान किया।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की और कक्षों में कैमरे के संचालन को परखा। इसके अतिरिक्त कुलपति डॉ. सिंह ने परीक्षा कक्ष में निरीक्षकों की ड्यूटी की तैनाती और उनके वैध परिचय पत्र की भी जांच की। निरीक्षण के समय कुलपति ने केंद्रों को हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं होने चाहिए। उन्होंने केंद्राध्यक्षों से कक्षों के मिक्स सीटिंग प्लान के तहत परीक्षार्थियों को बैठाने का निर्देश दिया।
परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन सीसीटीवी के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी करने के लिए परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। आज किसी केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई सुचारु रूप से परीक्षा संपन्न करने के लिए सचल दल सक्रिय रहा।