शहर के पश्चिमी छोर पर लगेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

क्षत्रिय कल्याण परिषद की हुई बैठक

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पार्षद संतोष सिंह को महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह में सह संयोजक नियुक्त किया गया। परिषद में दो जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह निमड़ी गन्ना चेयरमैन और दिलीप सिंह हैदरगंज को बनाया गया। इस अवसर पर राजेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना शहर के पश्चिमी छोर पर की जायेगी जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं। नगर निगम में प्रतिमा स्थापना के स्थल के लिये एनओसी जारी कर दी है। प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के जयपुर में लगभग हो चुका है। राष्ट्र गौरव स्मारिका के प्रकाशन के लिये प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, राष्ट्रपति, सीएम उद्धव ठाकरे और योगी आदित्यनाथ को बधाई संदेश के लिये पत्र भेजे जा चुके हैं। इस अवसर पर बाबा बक्श सिंह, गुरू प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, नवरंग सिंह, सूर्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामजन्मभूमि परिसर के सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya