सपा सुप्रीमों ने पीड़ित परिवारों को भेजी एक-एक लाख रुपये की सहायता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व मंत्री ने स्व. रामप्यारे यादव पहलवान, स्व. पंचलाल पाल व कैंसर पीड़ित राजू अवस्थी के परिवार को सौंपा सहायता चेक


अयोध्या। पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयास से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. रामप्यारे यादव पहलवान ,स्व. पंचलाल पाल व कैंसर पीड़ित हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी सहित सभी परिवार को एक एक लाख रुपये का चेक परिवार सहायता हेतु भेजा, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने परिवार को चेक सौपा।

पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयास से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व रामप्यारे यादव पहलवान, स्व. पंचलाल पाल व कैंसर पीड़ित हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी सहित सभी परिवार को एक एक लाख रुपये का चेक परिवार सहायता हेतु भेजा, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने परिवार को चेक सौपा। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्व. रामप्यारे यादव पहलवान व स्व. पंचलाल पाल का निधन हो गया था पूरा समाजवादी परिवार बहुत दुखी था राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त की व परिवारों को एक-एक लाख का चेक भेजा वहीं लक्ष्मण घाट वार्ड के कैंसर पीड़ित हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक लाख का चेक उनको भी भेजा जिससे उनके इलाज में कोई दिक्कत न आए पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा आज सरकार न रहते हुए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हर वर्ग की मदद करते हैं अगर समाजवादी की सरकार होती तो इनका इलाज फ्री होता लेकिन मौजूदा सरकार का कोई भी सरकारी लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है,

इसे भी पढ़े  महान समाज सुधारक थे संत गाडगे : देवमणि कनौजिया

पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि हर शोषित, पीड़ित, दुखी के साथ पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ है आज मौजूदा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर जनता इनकी जुल्म का हिसाब करेगी, इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, ननकन यादव,राम अजोर यादव,सुरेंद्र पाल, अनिल यादव, पार्षद महेंद्र शुक्ला, राजू यादव,आकिब खान,वीरेंद्र गौतम,जगन्नाथ यादव, सुल्तान खान, पंकज शर्मा, अनिल मिश्रा,सफन,ज्ञानेन्द्र शुक्ला आदि लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya