किसानों की खुशहाली ही देश की खुशहाली: वेद प्रकाश

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

चौपाल में अयोध्या विधायक ने सुनी जनसमस्याएं

फैजाबाद। गुंडाराज और भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसे हुए उत्तर प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी योगी सरकार संपूर्ण निष्ठा व कर्तव्य परायणता के साथ विकास के पथ पर ले जाने को अग्रसर है आज प्रदेश के किसान किरण कुमार ने यह संदेश दिया है कि किसानों की खुशहाली ही देश की खुशहाली है, उत्तर प्रदेश सरकार कितनी सजग है इसका अंदाजा इस बात से सहज लगाया जा सकता है कि आज मोहतसिमपुर ग्राम चौपाल में जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं जो जनता की समस्याओं को किसानों की समस्याओं को सीधे सुन और समझ रहे हैं और उसका तत्काल निराकरण करने का प्रयास कर रहे हैं निश्चय ही प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब सरकार स्वयं जनता के द्वार पर आयी है यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी की चौपाल योजना कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या विधानसभा के मोहितसिमपुर ग्राम सभा में आयोजित चौपाल में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया द्य चैपाल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराना है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन पर आधारित भारतीय जनता पार्टी की सोच और विचार दोनों ही ग्राम स्वराज को बढ़ाते हुए किसानों को समृद्ध और शक्तिशाली करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर चौपाल में जिलापूर्ति अधिकारी, बी.डी.ओ., एस.डी.ओ. सहित जिले के सभी अधिकारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह. मंडल अध्यक्ष हरिभजन गोंड, दिनेश मिश्रा, देवता प्रसाद पटेल, गोपीनाथ वर्मा ”प्रधान”, डॉ. अविनाश सिंह, रामसुख वर्मा, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप मौर्या, मनीष वर्मा, जयराम वर्मा, संगम विश्वकर्मा, डॉ. रामसजीवन मौर्या, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण, पदाधिकारीगण एवं ग्राम सभा के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya