श्रावण मास मेले की तैयारियों का मण्डलायुक्त, डीआईजी व डीएम ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

अयोध्या। श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाले राम की पैड़ी एवं मणि पर्वत झूला मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मण्डलायुक्त राजेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त के साथ डीआईजी सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयेंद्र, डीएफओ प्रखर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने राम की पैड़ी, मणि पर्वत एवं आसपास के मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं, नियंत्रण कक्ष, आपदा प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्थाओ को देखा। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रत्येक विभाग पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करे।

डीआईजी सोमेन बर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ ड्यूटी का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित स्थलीय सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किया जाए तथा प्रमुख मार्गों पर किसी प्रकार का अवरोध न रहने पाए। सरयू नदी में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती, मजबूत बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं राहत दल की उपलब्धता तथा सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को गुणवत्ता के साथ सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya