अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित रामजी समोसा की दूकान के समीप से वांछित अपराधी बादल कोरी पुत्र दिनेश कुमार निवासी दामोदरपुर चकिया बरियावन थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वांछित बादल के विरूद्ध मु.अ.सं. 251/19 आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा कायम था और वह फरार चल रहा था अभियुक्त के पास से काला लाल बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल यूपी 42 एआर 0625 भी बरामद की गयी है। वांछित को गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक धमेन्द्र कुमार गुप्ता व आरक्षी भगत सिंह शामिल थे।
वांछित अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल
107
previous post