अटल जी की स्मृतियां हमेशा हमारे जेहन में रहेंगी : लल्लू सिंह
फैजाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शांति पाठ, हवन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व अन्य पार्टी नेताओं नें हवन में आहूति डाल कर भगवान से अटल जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल जी की स्मृतियां हमेशा हमारे जेहन में रहेंगी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी उनके सपनों के भारत का निर्माण करें यहीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर भाजपा चल रही है। बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। गावों की सड़को को मुख्य मार्गो से जोडा जा रहा है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अटल जी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा सोत्र थे। उन्होनंे विकास को लेकर कभी भेदभाव नही किया। भाजपा उन्हीं के पद चिन्हों पर चल रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों व मजदूरों के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरूवात की है। व्यापार और व्यापारियों के उत्थान के लिए सरकार कटिबंद्ध है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, महंत मनमोहन दास, रामकृष्ण तिवारी, कमला शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, विजय गुप्ता, निर्मला सिंह, अशोक मिश्र, अभिशेष मिश्र, सुधीर नारायण चैरसिया, रमापति पाण्डेय, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, कमलेश श्रीवास्तव, इन्द्र भान सिंह, गोकरण ़ि़द्ववेदी, दिव्यप्रकाश तिवारी, मथुरा तिवारी, शकुंतला त्रिपाठी, रामू प्रियदर्शी, अमित तिवारी, परमानंद मिश्र, रामकुमार सिंह राजू, स्मृता तिवारी, बृजेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, सुधीर नारायण श्रीवास्तव बुद्धिपाल प्रजापति, अरविन्द सिंह, शिव कुमार सिंह, मालती चैहान, रीना द्विवेदी, शिवनारायण तिवारी, इं रणवीर सिंह, शिवम् सिंह, नंदन तिवारी, पवन चैरसिया, रमेश दास, डा बीडी द्विवेदी, महंत सिंह, कर्मवारी सिंह, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, आशीष सिंह, राजेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.