-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू को दिया सम्मान पत्र
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस माह के अवसर पर जिला अस्पताल रिकाबगंज अयोध्या में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह के तत्वधान में रक्तदाता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, सम्मान समारोह में संकल्प संस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने संकल्पसंस्थान के अध्यक्ष और अखिलेश रक्त सेवा निःशुल्क अभियान के संयोजक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू को सम्मान पत्र और मोमेंटो भेंट कर बधाई दिया।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने कहा कि ब्लड मैन की उर्फियत से मशहूर डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने खुद 52 बार रक्तदान कर और सैकड़ों रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अयोध्या जनपद में रक्त के अभाव से जूझ रहे हजारों जरूरतमंदों की जान बचाई है, डॉ आशीष पाण्डेय दीपू आज कि युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणाश्रोत है, डॉ आशीष पाण्डेय दीपू अपने और अपनी टीम के प्रयास से अयोध्या जनपद में लगातार रक्तदान शिविरो का आयोजन कर जिला अस्पताल रिकाबगंज के ब्लड बैंक में हमेशा ब्लड की व्यवस्था बनाए रखी है। जिससे थैलीसीमिया, कैंसर, एनीमिया, गर्भवती महिलाओ को तत्काल रक्त की व्यवस्था समय पर मिल जाती है और जरूरतमंदों की जान बचती है।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ फ़ुज़ैल अंसारी और डॉ सादिक ने सभी रक्तदान करने वाली संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए,रक्तदान की इस पुनीत मुहीम को मजबूती देने के लिए और रक्तदान में प्रथम स्थान मिलने पर डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने सभी रक्तदाता साथियों का आभार प्रकट किया। सम्मान समारोह में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन दूसरे और सावन कृपाल रूहानी मिशन तीसरे स्थान पर रहे।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में ई.एम.ओ डॉ आशीष पाठक, डॉ फ़ुज़ैल अंसारी, डॉ सादिक काउंसलर ममता खत्री, डॉ विभु सिंह ने सभी संस्थाओं को मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कमांडेंट सतीश दुबे,टाट शाह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मो कमर,समाजसेविका भारती सिंह, अवनीश मिश्रा,विपिन यादव,अभिनव गौड़,अभिषेक सिंह बंटी,सहित कई समाजसेवी संस्थाओं और उनके सदस्यों को सम्मानित किया गया।