श्रद्वालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण को लेकर आलाधिकारियों ने राम मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-महाकुम्भ 2025 के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी की तैयारियों को लेकर हुई बैठक


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ महाकुम्भ 2025 के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी के दौरान आने वाले श्रद्वालुओं की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण हेतु राम मंदिर परिसर के कक्ष में बैठक आयोजित की गयी।

मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्वालु, जो अयोध्या के मठ मंदिरों आदि में रूक कर दर्शन पूजन करेंगे उनको उस दौरान भीड़ की स्थिति को देखते हुये उचित समय पर दर्शन पूजन करने की अपील अयोध्या के सभी पूज्य महंतों एवं धर्मशाला आदि के संचालकों से कर ली जाए। महापौर ने विभिन्न स्थलों पर श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं प्रबंध नगर निगम को करने के निर्देश भी दिये।

अगले चरण में मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण सहित मंदिर की सुरक्षा में लगे अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर श्रद्वालुओं की संख्या अत्यधिक होने पर उन्हें रोकने हेतु लगाये गये बैरियरों, चेकिंग प्वाइंट सहित अन्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।

मंदिर भ्रमण के पश्चात श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो सहित आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्रों का भी भौतिक निरीक्षण उक्त अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन सुग्रीव पथ के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करते हुए उसे चलने योग्य बनाने व जल निगम द्वारा पानी सप्लाई हेतु खोदी गई गलियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़े  पुलिस ने किया दलित युवती हत्याकांड का खुलासा

अन्त में अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण भक्ति पथ सहित रामपथ का लता चौक तक पैदल चलकर की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आगामी समय में की जाने वाली व्यवस्थाओं तथा जहां जहां सड़कों/गलियों में गड्ढे आदि हो गये है उन्हें तत्काल सम्बंधित को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिये गये। अधिकारियों द्वारा रामपथ पर अत्यधिक भीड़ होने की दशा में धर्म पथ पर भी जिन-जिन स्थानों पर पर्याप्त जगह उपलब्ध है उसे होर्डिंग एरिया के रूप में उपयोग करने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान सभी सम्बंधित उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya