-श्री गुरू वशिष्ठ सेवा न्यास अध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
अयोध्या। श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला अयोध्या के सभा समिति का शपथ ग्रहण, समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। श्री गुरू वशिष्ठ सेवा न्यास के अध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित ने पदाधिकारियों को विभिन पदों पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ विक्रमा पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के पूर्व कुलानुशासक प्रोफेसर आर एन रॉय उपस्थित रहे गुरुकुल विद्यापीठ सभा समिति के प्रमुख आचार्य शिव बहादुर शास्त्री ने बताया कि सभा समिति के मुख्य 11 पदाधिकारी सहित 5 विभाग प्रमुख चयनित किए गए हैं , जिसमे प्रमुख रूप से उत्कर्ष ब्रम्हचारी को अध्यक्ष, सिद्धांत ब्रह्मचारी, अनुज ब्रम्हचारी,चंद्रशेखर ब्रम्हचारी उपाध्यक्ष, सौरभ ब्रम्हचारी प्रधानमंत्री, सुधांशु ब्रम्हचारी,राजू ब्रम्हचारी को उप प्रधान मंत्री, पुष्पेंद्र ब्रम्हचारी शिवांश ब्रम्हचारी मंत्री, शौर्य ब्रम्हचारी कोष प्रमुख, अथर्व ब्रम्हचारी, भोला ब्रम्हचारी कार्यालय प्रमुख, समर्थ ब्रह्मचारी,सूर्यांश ब्रम्हचारी को सेनापति पद की शपथ दिलाई गई, शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे दोनों गुरुकुलो के बटुक,आचार्य, गणमान्य नागरिक प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे, आभार ज्ञापन प्रबंधक आदर्श सिंह “ऋषभ“ ने किया।