The news is by your side.

चुनावी समर में बूथ कमेटी की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : लल्लू सिंह

भाजपा महानगर बूथ प्रबंधन कमेटी की हुई बैठक

अयोध्या। भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में महानगर बूथ प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सांसद लल्लू सिंह ने कमेटी के सदस्यों की सम्बोधित किया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
सांसद लल्लू सिंह ने बूथ कमेटी की बैठक के दौरान कहा कि चुनावी समर में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बूथ कमेटी के सदस्यों तथा पन्ना प्रमुखों की होती है। सभी बूथ कमेटी के सदस्य व पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए अधिक से अधिक लोगांे को ज्यादा से ज्यादा पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी को योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि रामनगरी मंे आयोजित दीपोत्सव ने पूरी दुनिया को अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन यहां आने वाले आगंतुको को पहली विकसित तस्वीर का दर्शन करायेगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्य व पन्ना प्रमुख चुनावी समर में पूरी तरह से एक्टिव हो जायें। और अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वाहन करें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी बूथ कमेटी के सदस्य व पन्ना प्रमुख अपने परिश्रम से इस चुनाव में पार्टी के पक्ष ऐतिहासिक मतदान करायें। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.