गोड़वा में अंत्येष्टि स्थल का विधायक ने किया शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। तहसील की ग्राम पंचायत गोड़वा छोटी ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है। जब विकास की बात आती है तो जनसंख्या के हिसाब से विकास में किसी से कम नहीं है। बुधवार को विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। गांव में विकास की सराहना होने लगी।कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि अनुज मिश्रा ने किया।

इस मौके पर विधायक डा0 अमित चौहान ने सरकार की लाभकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि अंत्येष्टि स्थल के चारों ओर छायादार पौधे लगायें।जहाँ छाया बनी रहेगी तो पर्यावरण को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह वर्मा, प्रधान करिया,ओम प्रकाश मिश्रा,अनुज मिश्रा, सचिव प्रतिभा,श्री चंद तिवारी,सतीश तिवारी,रविंद्र लाल,राधिका प्रसाद,केशव राम तिवारी,अजय गौड़, धर्मेंद्र तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya