ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तारून बाजार में अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था मृतक

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत आगागँज बाजार में एक अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक की पहचान आगागंज निवासी राकेश जायसवाल (50 वर्ष) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार शाम लगभग 4 बजे वह मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।वह जैसे ही तारून गोसाईगंज मार्ग पर कल्यानपुर छितौना के पास पहुंचा कि तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया।जिससे वह गिर गया और ट्रक का पहिया उस पर चढ़ गया।

जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक तारून बाजार में अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था।वह अपने पीछे चार लड़की व एक लड़का छोड़ गया है जिसमें दो लड़की की शादी नहीं हुई हैसबाजार वासियों ने हृदय विदारक घटना को देखते ही आक्रोशित होकर ट्रक में तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला और ट्रक व ड्राइवर को पड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी लल्लन यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के ल भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  पीएनजी ज्वेलर्स की 194 वर्षों की विरासत अब रामनगरीअयोध्या में
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya