स्वर्ण पदक पाकर मेधावियों ने भरी नई उड़ान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-597 को उपाधि व 26 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक


अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 597 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 26 मेधावियों को अपने हाथों स्वर्ण पदक प्रदान किया। कुलाधिपति स्वर्ण पदक सात, कुलपति स्वर्ण पदक 11 तथा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक आठ मेधावियों को दिया गया।

कुलाधिपति ने स्नातक के पांच मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के एक- एक मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया। 11 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक दिया गया जिसमें स्नातक के सात, स्नातकोत्तर के तीन व पीएचडी के एक मेधावी छात्र शामिल हैं। इसी क्रम में स्नातक के सात व पीएचडी के एक मेधावी को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया गया।

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं मुख्य परिसर को मिलाकर स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के कुल 597 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। जिसमें स्नातक के कुल 343, परास्नातक के 209 तथा पीएचडी के कुल 45 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। कुलाधिपति की मौजूदगी में 597 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों को को भारत सरकार के डिजी लॉकर में अपलोड कर दिया गया।

इसे भी पढ़े  समाजसेवी राजन पांडेय ने फिर दिखाई दरियादिली
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya