राम मंदिर परिधि से मुख्यमार्गो को जोड़ने वाली 6 सड़कों के निर्माण के लिए विधायक ने लिखा पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्वीकृति के उपरान्त जल्द ही सड़को का निर्माण होगा प्रारम्भ : वेद गुप्ता

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या धाम की 6 सड़कों चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने टेढ़ीबाजार से अशर्फी भवन होते हुए पोस्टऑफिस लम्बाई 2.570 किमी, एनएच 27 से रामघाट दिगम्बर अखाड़ा होते हुए रामपथ लम्बाई 2 किमी, रानोपाली विद्याकुण्ड मार्ग पर बाग बिजैसी होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन मार्ग लम्बाई 0.5 किमी, अशर्फी भवन से गोला घाट होते हुए तुलसी उद्यान मार्ग लम्बाई 1.6 किमी, रामपथ से जानकी महल होते हुए दीनबंधु चिकित्सालय मार्ग लम्बाई 0.8 किमी, छोटी छावनी से पोस्ट ऑफिस मार्ग 0.505 के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण राज्य सड़क निधि योजना में स्वीकृत करने को कहा है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मे ंप्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या में देश-विदेश के श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आगमन हो रहा है। जिस कारण वाहनों के दबाव के कारण यातायात बाधित हो जाता है। श्रद्धालुओं को सुगम यातायात के लिए इन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावित सभी मार्ग श्रीरामजन्मभूमि परिधि से मुख्य मार्गों को जोड़ते है। स्वीकृति के उपरान्त जल्द ही इनका निर्माण प्रारम्भ होगा।

सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के लिए भूमि हस्तांतरण पर कैबिनेट की मोहर, अयोध्या विधायक ने जताया आभार

अयोध्या। अयोध्या की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। 300 बेड के नए सरकारी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी गई। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से सीतापुर आई हास्पिटल की भूमि पर अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया था। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद विधायक ने अयोध्या के साधू-संतों व अयोध्यावासियों की ओर से मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े  ऐतिहासिक होगा 26 जुलाई का पीडीए महासम्मेलन : अवधेश प्रसाद

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल बनने से अयोध्या की स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर होंगी। अयोध्यावासियों को अपने ही शहर में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। रीडगंज रामपथ पर स्थित होने के कारण यहां पहुंचना सुगमता पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बना रही है। आयुष्मान योजना से लोगों के 5 लाख तक निशुल्क इलाज की व्यवस्था की है।

सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता है। स्वास्थ्य जाचों के लिए अस्पतालों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है सरकार की प्राथमिकताओं में है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya