रघुभूमि से तपोभूमि की यात्रा श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मॉ सरयू के जल आचमन के साथ लोक मंगल की कामना की


अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से रघुभूमि से तपोभूमि की तीन दिवसीय यात्रा जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बक्सर के लिए रवाना हुई। लोकदायित्व के तत्वाधान में बुधवार को मॉ सरयू के अवतरण दिवस पर यात्रा के संयोजक एवं प्रमुख पवन कुमार के नेतृत्व में तुलसी छावनी के श्री महंत जनार्दन दास  महाराज, स्वामी दिलीप दास  महाराज, अध्यक्ष रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट व अवध विश्वविद्यालय के डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने अयोध्या धाम के लता चैक से ध्वज दिखाकर बक्सर के लिए 276 किलोमीटर की यात्रा को रवाना किया। इससे पहले प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूप का तिलक कर लोक दायित्व के पदाधिकारियों द्वारा मॉ सरयू के जल का आचमन किया एवं लोक मंगल की कामना की। इस यात्रा में समाज के लगभग सभी वर्गों के लोग शामिल रहे।

लोक दायित्व के प्रमुख एवं यात्रा के संयोजक पवन कुमार ने बताया कि यह यात्रा आज अयोध्या धाम से शुरू हुई है। 13 स्थानों पर रामजी के रुकने, विश्राम करने, रात्रि शयन आदि के प्रमाण शास्त्रों में मिलते है। उन स्थलों में प्रथम दिवस पर अयोध्या, अम्बेडकनगर, आजमगढ, दूसरे दिन कारो धाम जिनमें आजमगढ, मऊ, बलिया तथा तीसरे दिन बक्सर पहुंच कर विश्राम लेगी।

इस यात्रा में एक रथ सहित लगभग दो दर्जन गाड़ियां साथ चल रही है। स्थानीय लोगों द्वारा जगह जगह यात्रा में पुष्प वर्षा के साथ रामजी की आरती की जा रही है। यात्रा में संकीर्तन मंडली प्रभु श्रीराम के आगमन स्थलों पर हरिकीर्तन करती हुई चल रही है। यात्रा को लेकर आमजनमानस में काफी उत्साह है। इस यात्रा में दीनानाथ सिंह, अंलकार कौशिक, सीता राम प्रजापति, अरविंद सिंह, राणा सिंह, अविनाश शाही, अभिषेक पाण्डेय, गौरव रघुवंशी, अवधेष प्रताप, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya