अयोध्या। प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास हेतु सतत प्रयासरत नजर आ रही है। बजट में हवाई अड्डे के साथ विकास एवं सौन्दयीकरण तथा अयोध्या से जनकपुर बस सेवा का अयोध्या को मिला है। हवाई अड्डे के लिए 200 करोड़, 103 करोड़ विकास, सौन्दयीकरण व पयर्टन के लिए प्रदान किया गया है। बजट में अयोध्या को विशेष प्रतिनिधित्व मिलने से अयोध्या के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
हवाई अड्डे के अस्तित्व में आने से बढ़ेगी सैलानियों की आमद : लल्लू सिंह

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। अयोध्या मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के साथ पयर्टन हेतु विशेष योजनाएं प्रदान की जा रही है। हवाई अड्डे के अस्तित्व में आने से विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ेगी। जिससे रोजगार बढ़ेगा।
सरकार की मंशा अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाना : वेद गुप्ता

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 103 करोड़ अयोध्या को सुन्दर व भव्य बनाने के लिए सरकार ने प्रदान किये है। सरकार की मंशा अयोध्या को स्वच्छ व सुन्दर बनाकर इसे विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाना है। अयोध्या से जनकपुर बस सेवा शुरु होने से दो संस्कृतियों का संगम होगा। अयोध्या अपने बदलते स्वरुप में नजर आने लगी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र है।
103 करोड़ से अयोध्या को विकसित करने का फैसला ऐतिहासिक : ऋषिकेश उपाध्याय

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने की शुरुवात करने के बाद अब अयोध्या में हवाई अड्डे का निर्माण भी होगा। हवाई अड्डे के निर्माण होने से देश विदेश से श्रद्धालुओं की आमद अयोध्या में बढ़ेगी। 103 करोड़ से अयोध्या को विकसित करने का सरकार का फैसला ऐतिहासिक है।
बजट पर खुशी जाहिर करने वालो में जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, इं0 रणवीर सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, अमल गुप्ता, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आलोक द्विवेदी, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, शामिल रहे।