ब्यूरो। यूपी परिवार यूएई द्वारा 31 जनवरी को भारतीय दूतावास, अबू धाबी में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या निवासी कार्यक्रम के संयोजक विवेक तिवारी ने बताया यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव है, जो यूएई में बसे भारतीय समुदाय को एकजुट करता है।
आज उत्तर प्रदेश की पहचान देश के सबसे अग्रणी राज्यों में होती है। उत्तर प्रदेश के लाखो लोग आज दुबई अबूधाबी समेत विश्व के तमाम देशों में अपनी साँस्कृतिक विरासत को संजो कर रखे हुए हैं।