Breaking News

अयोध्या में दर्शन करने का लोगों में उत्साह जिस प्रकार से है  वह अद्वितीय और अकल्पनीय : सतीश महाना

-भगवान श्री राम का जो मंदिर खड़ा हो रहा है उससे पूरे देश दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी है

अयोध्या। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी श्रीराम लला का दर्शन किया।कहा कि 1984 से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के साथ जुड़ा हूं। मैं अयोध्या का प्रभारी मंत्री रहा हूं। प्रभारी मंत्री होने के नाते अयोध्या के विकास में मैं सेवा कर सकूं इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जो मंदिर खड़ा हो रहा है उससे पूरे देश दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी है। भगवान राम के इस धरती पर अवतरण के बाद जिस तरह से उत्साह लोगों में देखने को मिला है वो अदभुद है।

‘राम आएंगे’ भजन से सभी हिंदू धर्मावलंबी प्रभावित हुए

 22 जनवरी 24 को इस देश इस दुनिया के हर हिंदू धर्मावलंबी को लगता था कि भगवान राम उसके घर आ रहे हैं।  कहा कि इस दौरान एक भजन प्रचलित हुआ कि राम आएंगे, हर व्यक्ति को लग रहा था कि मेरे घर राम आए हैं, मेरे को भी वही भाव हमेशा रहता है। भगवान राम को उस स्थान पर देखकर भाव स्वरूप सबके सामने रहे हैं। लेकिन आज प्रत्यक्ष रूप में उनके दर्शन करते हैं तो अंदर से जो एक श्रद्धा होती है जो समर्पण होता है वह दिखता है। लोगों में उत्साह जिस प्रकार से है। आज अयोध्या में दर्शन करने का है वह अद्वितीय है,अकल्पनीय है। हमारे जीवन काल में यह राम मंदिर देखने को मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

सुविधा और सुगमता से सब लोग कर रहे लोग दर्शन यह बड़ी बात

रामनवमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ व दर्शन व्यवस्था के सवाल पर सतीश महाना ने कहा कि मैं बधाई देना चाहता हूं शासन प्रशासन को, मुख्यमंत्री को। जिन्होंने पूरी व्यवस्थाओं को इस प्रकार से आयोजित किया है। किसी भी व्यक्ति को किसी भी श्रद्धालुओं को जो दर्शन करने के लिए आ रहा है किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है। सुविधा और सुगमता के साथ सब लोग दर्शन कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। जिस प्रकार से साफ सफाई की व्यवस्था है। जो देखने को मिलती है, जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। जो श्रद्धालु भी आ रहे हैं उनकी भी श्रद्धा बहुत अधिक है।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत पहुंचे अयोध्या, किए आराध्य के दर्शन

अयोध्या। मन्दिर आंदोलन में सहभागी रहे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत रविवार को रामनगरी पहुंचे तो भावविह्वल नजर आए। बोले कभी कल्पना भी नहीं थी कि मेरे जीवनकाल में अयोध्या में प्रभु श्रीराम का नव्य, दिव्य और भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा और परिवार सहित दर्शन करूंगा।  रविवार को अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचने पर अधिकारियों ने स्वागत किया।सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या आया हूं, बहुत बदल गई अयोध्या

अयोध्या पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि वैसे मन्दिर आंदोलन में सहभागी रहा हूं। तमाम बार अयोध्या आता रहा हूं। लेकिन अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचा हूं। ऐसे में स्वाभाविक है कि जिस मंदिर के निर्माण के लिए कोटि – कोटि लोग लगे रहे। लगातार आंदोलनरत रहे, हम सब लोग भी आंदोलन में सहभागी थे। जब मंदिर बन गया तो मन को इतनी प्रसन्नता हुई है कि इसको प्रकट नहीं किया जा सकता है।
अयोध्या पहुंचकर मैं अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं। यह कभी कल्पना नहीं की थी कि हम लोगों के जीवन काल में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।लेकिन भगवान राम की कृपा से भगवत कृपा से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। संत महात्माओं के सामूहिक प्रयास से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या में बहुत परिवर्तन हो चुका है।
मैं अयोध्या पहुंचकर देख रहा हूं क्या मैं उस अयोध्या में पहुंचा हूं जहां मैं बार-बार आता था या किसी और नगरी में पहुंच गया हूं।अयोध्या में जबरदस्त विकास हुआ है। महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भव्य बना है। इसने अयोध्या का स्वरूप ही बदल दिया है। यहां आने के पश्चात एक अद्भुत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। यहां के विकास को देखकर के लगा कि सर्वाधिक विश्व भर के लोग आकर राम लला का दर्शन करें।

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.