अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी मनमोहक वाटिका

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से बनायी गयी है पुष्प वाटिका


अयोध्या। योगी सरकार ने तैयार कि एक भव्य पुष्प वाटिका राम मंदिर का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। सरयू नदी के किनारे 35,000 स्क्वायर फुट में बनकर तैयार पुष्प वाटिका को 22 लोगों ने मिलकर तैयार किया है। वाटिका 13 दिन में तैयार की गई है। पुष्प वाटिका में 30 वैरायटी के पुष्प लगाए गए हैं। इस वाटिका में फूलों के 25000 पौधे लगाए गए हैं। यह पुष्प वाटिका राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से बनायी गयी है।

इन वैरायटी लगाए गए हैं फूल


-विभिन्न किस्म के पुष्प के पौधों से पुष्प वाटिका तैयार की गई है, इनमें गजेनिया, डेन्टस, गेंदा लाल चायनीज, गेंदा पीला हाइब्रिड, पेंन्जी, उहेलिया, गुलदाबदी, इहेलिया पाट, डहेलिया पीपी फाल, डाग फ्लावर, गुडहल, सालविया, फाइकस, अशोक पिन्डोला, साइप्रस फाल, बोतल पाम, बोतल पाम, बेनजीना फाइकस, फोक्सटेल पाम, पिटोनिया, कैरन, डोला, मनोकामनी, पिटोनिया, मधुकामनी, गुडहल पाट, अलेरिया, मोरपंख गोल्डेन, स्नाफ इण्डिया, साइप्रस पाट, गुलाब, मूनीप्रास फूल के पौधे रोपित किए गए हैं, जो अयोध्या की छटा को और भी सुन्दर बना रहे हैं।

इसे भी पढ़े  आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya