-हरदा मध्य प्रदेश के कलाकारों ने अयोध्या में रचा इतिहास
अयोध्या। मध्य प्रदेश के हरदा से आए 60 कलाकारों का कौशल विश्व रिकॉर्ड में आ गया जब अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में 10 हजार 800 वर्ग फीट के भूखंड पर 125 क्विंटल अनाज से श्रीराम-जानकी की छवि को उकेरा। अनाज से दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति है।
हरदा मप्र. के कृषि मंत्री कमल पटेल की कर्मभूमि है। उनके सानिध्य में सतीश गुर्जर व उनकी टीम ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानन्द की भर अनाज के दानों से बनाई गई कलाकृति विश्व रिकार्ड में स्थान प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित कर चुकी है। शनिवार को एक बार फिर विश्व रिकार्ड श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में हरदा जिला के लगभग 60 कलाकारों द्वारा सतीश गुर्जर के नेतृत्व में 11 प्रकार के सवा सौ क्विंटल अनाज के दानों से भगवान श्रीराम,माता जानकी व हनुमान जी की भव्य एवं विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति बनाई गई है। जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र सुदीप पटेल स्वंय अयोध्या में टीम की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे थे।
कलाकृति का लोकार्पण साधु संतों व संघ के वरिष्ठ प्रचारकों तथा प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुआ। प्रदेश सरकार के विधि न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलन कर साधु-संतों और महात्माओं का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कलाकृति को देखने आरएसएस अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर एवं सह प्रांत प्रचारक मनोज व प्रमोद भी पहुंचे थे। इस दौरान अवध यूनिवर्सिटी के मुख्य नियंता अजय प्रताप सिंह, गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जगतगुरु राम दिनेश आचार्य, पार्षद अशोक द्विवेदी, भाजपा नेता अभय सिंह, विकास श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शैलेंद्र अवस्थी, विशाल मिश्रा आदि शामिल रहे।