मणिपर्वत मेला की तैयारियो का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शोभा यात्रा मार्गो व नालियों की बेहतर सफाई कराने के दिये निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मेलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल सहित नगर निगम, पीडब्लूडी, विद्युत, पुलिस आदि विभाग के अधिकारियों के साथ मणिपर्वत मेला के पूर्व की तैयारियों व शोभा यात्राओं के मार्गो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में नगर निगम को बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रखने, शोभा यात्रा मार्गो को नालियों की बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने मेला व शोभा यात्रा से सम्बंधित मार्गो को प्राथमिकता पर ठीक कराने हेतु तत्काल कार्य करने हेतु पीडब्लूडी, नगर निगम, जल निगम सहित समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया। उन्होंने मणिपर्वत से रायगंज मार्ग के सही न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा जलनिगम/नागर कार्य इकाई, पीडब्लूडी को समन्वय कर तत्काल कार्य प्रारम्भ कर 30 जुलाई मार्ग को ठीक करने व सहायक नगर आयुक्त को तत्काल नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मणिपर्वत के समस्त असुरक्षित स्थलों पर बैरीकेटिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रकाश के समुचित प्रबन्ध रखने तथा श्रद्वालुओं की सुरक्षा व आवागमन की समुचित एवं सुचार तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय व मल्टीलेवल पार्किंग को भी देखा

-जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद में प्रदेश भर के समस्त जनपदों के एक जनपद, एक उत्पाद योजना के उत्पादों हेतु ओ0डी0ओ0पी0 काम्पलेक्स संचालित करने के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय, मल्टीलेवल पार्किंग स्थल (निकट साकेत पेट्रोल पम्प) का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में खाली पड़े वेसमेंट सहित विभिन्न कमरों, हालो में ओ0डी0ओ0पी0 के अन्तर्गत चयनित अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों के विक्रय हेतु ओ0डी0ओ0पी0 काम्पलेक्स के रूप में विकसित करने हेतु डीडी पर्यटन को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर योजना बनाने के निर्देश दिये। जहां पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्वालुओं को एक ही स्थान पर प्रदेश भर के समस्त जनपदों में चयनित ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya