जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुल 142 शिकायतें आईं, 20 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

सोहावल।सोमवार को जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।यहां कुल 142 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें 20 शिकायतों का मौके पर आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।नाग पंचमी का पर्व होने के कारण इस बार समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

समाधान दिवस में ग्राम पिलखावां निवासी प्रेम प्रकाश पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम प्रधान द्वारा उनकी निजी भूमि पर खड़ंजा का निर्माण करा दिया गया है। उन्होंने निजी भूमि से खड़ंजा हटवाने की मांग की।वहीं पिलखावां निवासी साधू राम पुत्र संत राम ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण को हटवाने की मांग की। उनका आरोप है कि गांव के देवी प्रसाद ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर टीन शेड का निर्माण कर लिया है।

मंगलसी निवासी आरिफ उर्फ मोहम्मद इब्राहिम ने शिकायत किया कि उनकी भूमि पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण रुकवाकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।सोहावल गांव निवासी अमर जीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल की प्रभारी आकांक्षा वर्मा के स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान में संचालित वाहन के करीब 10 लाख रुपये के भुगतान को लेकर विवाद तथा अपने और परिवार के सदस्यों पर पुलिस कार्रवाई कराए जाने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़े  पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने रामलला का किया दर्शन

उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।मीरपुर कांटा निवासी सर्वेश कुमार सिंह ने पंचायत भवन निर्माण में सामग्री और मजदूरी के बकाया भुगतान की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन निर्माण में सरिया, सीमेंट, बालू, मौरंग, टाइल्स सहित अन्य सामग्री की आपूर्ति की गई थी। जिसका भुगतान अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से बकाया भुगतान कराने की मांग की।समाधान दिवस में एक लेखपाल पर कार्यों में लापरवाही की शिकायत भी की गई।

जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सोहावल गजेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रेशू जैन, थाना प्रभारी कैंट संदीप कुमार सिंह,रौनाही थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा, सीडीपीओ डा0 अनीता सोनकर, खण्ड विकास अधिकारी सोहावल, सीएचसी प्रभारी आकांक्षा वर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत आरती श्रीवास्तव, रेंजर वन विभाग रत्नेंद्र त्रिगुनायक, एक्सईएन रोहित जैन सप्लाई इंस्पेक्टर पूजा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya