अविवि के दर्शनशास्त्र विभाग को लेटर ऑफ एप्रिसिएशन से नवाजा गया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विवि में पांच दिवसीय कार्यशाला में दर्शनशास्त्र शब्दावली पर मंथन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्याल के दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग और वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दर्शनशास्त्र शब्दावली (अंग्रेजी-हिंदी) विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में दर्शनशास्त्र के विशेषज्ञों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग को लेटर ऑफ एप्रिसिएशन से नवाजा गया।

समापन के दिन प्रो0 सतीश कुमार सिंह, डीएवीपी कालेज वाराणसी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दर्शनशास्त्र की तकनीकी शब्दावली पर चर्चा की। प्रो0 कंचन सक्सेना, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ने वर्तमान में दर्शनशास्त्र की शब्दावली को जरूरी बताया। डॉ० शालिनी सिंह, दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग अवध विश्वविद्याल ने दर्शनशास्त्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

डॉ० संतोष कुमार, सहायक निदेशक वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार व उदय प्रकाश वर्मा, कंप्यूटर विशेषज्ञ ने दर्शनशास्त्र की शब्दावली संपादित करते हए इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विवि के दर्शनशास्त्र के समन्वयक डॉ. संजय चैधरी ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यशाला में विद्वानों द्वारा दर्शनशास्त्र शब्दावली पर मंथन किया गया। इस अवसर शिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  चेन स्नेचिंग पांच महिलाएं गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya